बिल्हा

आदिवासी क्षेत्र के स्कूल में बच्चों को मिला जूता मोजा…सेवानिवृत्त शिक्षक ने की सराहनीय पहल,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – ठंड के मद्देनजर जंगल क्षेत्र के स्कूलों में बच्चों को ठंड से बचाने बिलासपुर के सेवानिवृत्त सहायक कार्यक्रम समन्वयक रामदत्त गौरहा ने अभिनव पहल किया है। जहा बिल्हा विकासखंड स्थित सुदूर जंगल क्षेत्र की प्राथमिक शाला डीपरापारा बिटकुली के छात्रों को मोजा और जूता का वितरण किया गया है।

भले ही शिक्षक रामदत्त गौरहा शासकीय तौर पर विभाग से पृथक हो गए है। लेकिन आज भी बच्चो के साथ उनका लगाव है। शायद यही वजह रही की सेवानिवृत्त होने के बाद भी अंचल के बच्चो के हित में निस्वार्थ रूप से काम कर रहे है। आपको बता दे कि प्राथमिक शाला डीपरापारा बिटकुली यह क्षेत्र आदिवासी बहुल है,

जहां अधिकतर धनुहार जाति के लोग निवास करते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर इस क्षेत्र के बच्चों के लिए जूता-मोजा जैसे छोटे-छोटे संसाधन भी बड़े सहारे के रूप में सामने आते हैं। बच्चों की जरूरतों को समझते हुए रामदत्त गौरहा ने यह सराहनीय पहल की है।

इधर जूता-मोजा प्राप्त करने के बाद बच्चों की खुशी देखते ही बन रही थी। बच्चों ने इसे अपने लिए एक अनमोल तोहफा बताया और विद्यालय में नियमित उपस्थिति बनाए रखने का संकल्प लिया।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-...