बिलासपुर

भारी वाहन की चपेट में आई युवती, मुख्य चौराहे में दर्दनाक सड़क हादसा….ट्रक 500 मीटर तक घसीटकर ले गई स्कूटी को

रमेश राजपूत

बिलासपुर – न्यायधानी में नेहरु चौक के पास उस वक्त हड़कंप मच गया। जब स्कूटी में सवार एक युवती को भारी वाहन ने ठोकर मार दी। इस हादसे में घायल युवती को गंभीर हालत में हॉस्पिटल ले जाया गया है। उक्त मामले में प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो गैस सिलेंडर से भरा ट्रक क्रमांक सीजी04 एमआर 6740 सीपत चौक की ओर से रायपुर जा रही थी। इसी बीच नेहरु का सिग्नल बंद हो गया जिसके बाद यहाँ मौजूद यातायातकर्मी ने हाँथ देकर ट्रक बढ़ाने इशारा किया इशारा मिलते ही ट्रक स्पीड पकड़ ली इस बीच तहसील की ओर से युवती अपने स्कूटी क्रमांक सीजी10 एटी 6595 से चौक पार कर रही थी। इस बीच ट्रक ने उसे ठोकर मार दी जिससे युवती सड़क पर गिर गई।

जिसके ऊपर ट्रक चालक ने ट्रक चढ़ा दी। यही नही उसके बाद भी ट्रक चालक ने गाड़ी नही रोकी। उसने स्कूटी को घसीट कर काफी दूर तक ले गया। उक्त घटना के बाद से मौके पर लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा और गहमागहमी का मौहोल बना हुआ था। 

तड़पती रही युवती,,काफी देर बाद पहुंची एम्बुलेंस

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बीच चौक पर हुए  सड़क एक्सीडेंट के बाद  एक ओर युवती दर्द से तड़प रही थी। तो दूसरे ओर आसपास मौजूद लोग उसकी मदद के लिए लगातार 112 पर कॉल कर रहे थे। बावजूद उसके पास काफी समय तक मदद नही पहुँच सकी थी। वही कई बार कॉल करने के बाद  एक एम्बुलेंस यहाँ पहुंची जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगो ने युवती को हॉस्पिटल के लिए रवाना किया।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी