बिल्हा

शिकायत करने पर कार्यालय में घुसकर सीएमओ से गुंडागर्दी…पुलिस ने किया अपराध दर्ज

भुवनेश्वर बंजारे

बिल्हा – नगर पंचायत बिल्हा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति सीधे सीएमओ दफ्तर में घुस कर सीएमओ का कॉलर पकड़ कर गाली गलौच करने लगा। मामले की शिकायत प्रार्थी सीएमओ प्रवीण कुमार ने बिल्हा थाने में दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार 26 अगस्त को सीएमओ दफ्तर का काम कर रहे थे। तभी सत्यनारायण कांत अचानक दफ्तर पहुंच कर प्रार्थी सीएमओ प्रवीण कुमार के चैंबर में घुस धक्का-मुक्की करने लगा। यही नहीं प्रार्थी को भी जान से मारने की धमकी देने लगा।

इस बीच दफ्तर में उपस्थित उप अभियंता नरेंद्र दुबे, हर्ष शुक्ला और सतीश मिश्रा ने बीच बचाव कर मामले को शांत करवाया। बताया जा रहा है की पूर्व में आरोपी के खिलाफ़ प्रार्थी ने फोन में धमकी देने को लेकर बिल्हा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिससे गुस्साए आरोपी सत्यनारायण कांत ने उक्त घटना को अंजाम दिया है। इधर मामले में बिल्हा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...