कोटा

कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान, ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच भी की गई

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड की ओर से रविवार को कोटा ब्लॉक के औरापानी आंगनबाड़ी केंद्र में स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मच्छर एवं जल जनित बीमारियों की रोकथाम के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में जरूरतमंद परिवारों को 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन की बोतलें वितरित की गईं। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को मलेरिया, डेंगू सहित अन्य मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के उपाय बताए गए।

इसके साथ ही स्वच्छता बनाए रखने और सुरक्षित पेयजल के उपयोग को लेकर भी जागरूक किया गया। ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य जांच एवं डायग्नोस्टिक कैंप का आयोजन किया गया, जहां लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
कार्यक्रम में एसडीएम कोटा प्रवेश पैकरा और सीएमएचओ बिलासपुर डॉ. शुभा गरेवाल शामिल हुए।

अधिकारियों ने रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड के सेवा प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम को बीपीएम श्वेता, मलेरिया नोडल अधिकारी श्री वैष्णव एवं तहसीलदार राहुल साहू का भी सहयोग मिला। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रोटेरियन प्रमोद अग्रवाल, सचिव रोटेरियन रौनक साव गुप्ता और कोषाध्यक्ष रोटेरियन विमलेश अग्रवाल सहित डॉ. सुनील केडिया, डॉ. मनोज राय, पीयूष गुप्ता, चरनजीत गंभीर, डॉ. सिद्धार्थ वर्मा, शैलेश अग्रवाल,

अखिलेश अग्रवाल, शरद अग्रवाल, अविनाश अग्रवाल और नितेश अग्रवाल मौजूद रहे। क्लब अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल ने कहा कि बीमारी के इलाज के साथ उसकी रोकथाम के लिए समय पर जागरूकता और जरूरी संसाधन उपलब्ध कराना भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि क्लब भविष्य में भी जरूरतमंद वर्गों के लिए स्वास्थ्य, जागरूकता और सेवा से जुड़े कार्य जारी रखेगा।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,