पचपेड़ी

पचपेड़ी :- चरित्र शंका में पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला…आरोपी पति पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम सुलौनी में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला के साथ उसके ही पति द्वारा गंभीर रूप से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रार्थीया समली बाई लहरे की शिकायत पर आरोपी पति घुनहा राम लहरे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296 और 351(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, समली बाई ने पुलिस को बताया कि 27 मई की रात जब वह अपने घर में सो रही थी, तभी रात करीब 2 बजे उसका पति घुनहा राम अचानक उठा और चरित्र को लेकर शक जाहिर करते हुए गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उसने घर के सभी दरवाजों में ताला बंद कर दिया और प्रार्थीया के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उस पर हमला कर दिया। समली बाई ने बताया कि जब उसने किसी तरह मुंह से कपड़ा हटाकर शोर मचाया, तो आरोपी ने घर में रखे टंगिया (धारदार हथियार) से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। वारदात के बाद आरोपी पति छत के रास्ते से फरार हो गया। प्रार्थीया की आवाज सुनकर उसके देवर मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए मस्तुरी अस्पताल ले गए, जहां से सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया। इलाज के बाद 14 जून को पीड़िता ने अपने दोनों बेटों के साथ थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार में निकली माँ डिडनेश्वरी मंदिर से भव्य कलश शोभायात्रा, 700 से अधिक महिलाएं हुईं शामिल, बिलासपुर: पेट्रोल-डीजल आपूर्ति पर सख्त निगरानी, कलेक्टर ने जारी किए नए निर्देश.....वाहनों को ही मिले... दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक की आमने-सामने टक्कर...दोनों चालकों की हुई मौत, पीछे बैठे दो बच्चे घायल मल्हार महोत्सव :- आमंत्रण विवाद ने बढ़ाया सियासी ताप, डॉ. बांधी की अनदेखी पर बवाल, लापरवाही या साजिश... बिजली कनेक्शन के मामूली विवाद में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट...लोहे की पाईप से वार कर की हत्या... घर घुसकर डकैती को अंजाम देने वाले फरार 2 आरोपी गिरफ्तार... विरोध करने पर पति पत्नी से की गई थी मारपी... शादी कार्यक्रम के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला...दो घायल, पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला बिलासपुर: चाकू दिखाकर दिनदहाड़े 50 हजार की लूट, सरकंडा थाना क्षेत्र का मामला पुराना बस स्टैंड में व्यवसायी पर धारदार हथियार से हमला...शराब पीने पैसों की कर रहा था मांग, गंभीर हा... VIDEO:-मॉर्निंग वॉक पर निकले 8 वर्षीय अयान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर…2 अज्ञात लोगों ने पहुँचाया स...