मस्तूरी

मस्तूरी क्षेत्र में फिर धर्म परिवर्तन का मामला…घर में प्रार्थना सभा लगाकर प्रलोभन देने का आरोप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तूरी थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन का एक और मामला सामने आया है। ग्राम किरारी में रविवार को पटवारी कार्यालय के पास स्थित अपने घर में जवाहर लाल बासंती पिता चरण सूर्यवंशी द्वारा कथित रूप से प्रार्थना सभा आयोजित कर 20 से 25 गरीब हिंदू नागरिकों को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने का आरोप लगा है। इस घटना की जानकारी मिलते ही हिन्दू संगठन के गौ रक्षक जिला प्रमुख पुणेन्द्र कुमार शर्मा ने मस्तूरी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी जवाहर लाल बासंती के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 299 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि मस्तूरी क्षेत्र में पिछले कुछ समय से धर्म परिवर्तन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। धार्मिक संगठनों द्वारा प्रशासन से ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है, ताकि क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द और धार्मिक एकता बनी रहे।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल