बिलासपुर

बाइक सवार 2 लुटेरों का आतंक..तोरवा क्षेत्र में एक के बाद एक 2 लूट की घटनाएं…अकेली महिलाओं को बनाया गया शिकार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के तोरवा थाना क्षेत्र में बीती शाम बाइक सवार लुटेरों ने 2 लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है, जिसमें रेलवे क्षेत्र से पैदल घर लौट रही 2 महिलाओं से एक के बाद एक सोने की चेन की लूट हुई है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी महिपाल सिंह बौद्ध की पत्नी सुमन लता सिंह 5 जून की शाम लगभग 8 बजे बुधवारी बाज़ार से पैदल वापस घर लौट रही थी, तभी धान मंडी रोड सांई मंदिर के सामने बिना नंबर प्लेट की गाड़ी में आये बाइक सवार लुटेरों ने उनके गले मे पहने 8 ग्राम वजनी सोने के चेन को लूट कर भाग निकले, जिसकी अनुमानित कीमत 70 हजार रुपए है,

वही इस घटना के पांच मिनट पहले ही दूसरी महिला पी. वी. शोभना पति अरविंदाशन उम्र 58 वर्ष के गले में पहने सोने के चैन वजनी 24 ग्राम को बुधवारी बाजार पास से करीबन पांच मिनट के अंतराल में पहले गले से लूटा गया था, वही उन्ही बाइक सवार लुटेरों ने तीसरी लूट की घटना को भी अंजाम देने की कोशिश की लेकिन वह सफल नही हो सके और फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार बाइक चला रहा लुटेरा हेलमेट पहना था, वही पीछे बैठा आरोपी मुंह मे गमछा लपेटे हुए था, जिन्होंने एक के बाद एक लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। फ़िलहाल पुलिस ने एक बिना नंबर के बाईक में दो अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 34-IPC, 356-IPC, 379-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
चप्पल मांगने के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ NDPS का आरोपी..थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा उलटफेर: पुलिस के 22 आरोपी अदालत से बरी, चर्चित हत्याकांड में जांच औ... शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर 15.20 लाख की ऑनलाइन ठगी...एक को दिखाए 19.85 लाख तो दूसरे ... तिफरा सेक्टर डी शराब दुकान के पास चाकूबाजी...वकील पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती एसबीआई लाइफ की ‘बीमा की बात’ पहल शुरू, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में चलेगा जागरूकता अभियान, 2047 तक सभी ... बिलासपुर के लॉज में दुष्कर्म का आरोप...बीमा प्लान समझाने के बहाने युवती को ले गया कमरे में, आरोपी पर... मल्हार में बारिश-ठंड से बेहाल गौवंश... 7 की हालत गंभीर, अलाव जलाकर जिंदगी बचा रहे स्थानीय युवा, रतनपुर में दर्दनाक हादसा: खंभे से टकराई कार...चालक की मौत बिलासपुर: खजुरी नवागांव के बाद अब ग्राम बिनौरी में मुरुम का अवैध उत्खनन जोरों पर, खनिज माफियाओं के ह... ड्यूटी पर हिर्री थाना जा रहे पुलिसकर्मी की बाइक को माजदा ने मारी टक्कर...हादसे के बाद चालक वाहन समेत...