बिलासपुर

बस में पथराव करने वाले उपद्रवी गिरफ्तार, बच्ची हुई थी घायल..सरकंडा पुलिस की कार्रवाई

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – नए साल में उत्पात मचाने वाले चार आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। राहगीरों पर पथराव करने वाले आरोपियो में एक नाबालिग लड़का शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को सरकंडा निवासी नरेंद्र पाली मंगला से बस किराया कर परिवार सहित पिकनिक मनाने मरही माता भनवारटंक गये थे, जहा से रात्रि करीबन 08.30 बजे वापस घर आ रहे थे। तभी अशोक नगर के समीप बिजली ऑफिस के पास कुछ लड़को ने उनपर पथराव शुरु कर दिया। इससे बस के पीछे का कांच टूट गया तो वही अंदर बैठी एक बच्ची को इससे चोट लग गई। जैसे तैसे प्रार्थी वहा से अपनी जान बचाकर लोट गए। जहां

घटना की शिकायत उन्होंने सरकंडा थाने में दर्ज कराई। जहां उन्होंने गोंविंद यादव द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की जानकारी पुलिस को दी। इस मामले में पुलिस ने तत्काल ही आरोपियों की खोजबीन शुरू की। जहां उन्हे पता चला की घटना को अंजाम शंकर यादव,रितेश साहू,गोविंद यादव सहित एक नाबालिग लड़के ने दिया था। जिसपर उन्होंने तत्काल आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...