मस्तूरी

मस्तूरी: ग्राम कर्रा में ग्राम सभा के दौरान बवाल..पुलिस के सामने ही भिड़े दो पक्ष, हुई जमकर मारपीट

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम कर्रा में सोमवार दोपहर ग्रामसभा की बैठक के दौरान दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कर्रा के रामायण चौक के पास 10 नवम्बर की दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच गांव के लोगों ने मुनादी कराकर एक बैठक रखी थी। बैठक के दौरान पूर्व सरपंच द्वारा रामायण मंडली की बचत राशि 2,20,000 को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया।

इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। पहली रिपोर्ट में प्रार्थी निर्मला बाई कौशिक ने बताया कि बैठक में परसराम चंद्राकर, लखनलाल चंद्राकर, शत्रुहन चंद्राकर, मनहरण कौशिक, रामखिलावन विश्वकर्मा, कृष्ण कुमार चंद्राकर और पुरुषोत्तम चंद्राकर ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और डंडे से मारपीट की।

घटना में निर्मला बाई समेत दीपक कौशिक, टीकम कौशिक और गंगा प्रसाद चंद्राकर को चोटें आई हैं। वहीं, दूसरी ओर मनहरण कौशिक ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसी बैठक में बिट्टू उर्फ टीकम कौशिक, गंगाराम, दीपक कौशिक, बंशीधर वर्मा, गोपी कौशिक, कमल पासी और विश्वजीत कौशिक ने मिलकर परसराम चंद्राकर से रकम को लेकर विवाद किया और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया।

इसमें मनहरण, शत्रुहन, रामखिलावन और परसराम चंद्राकर घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर धारा 115(2), 191(2), 296, 351(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों पक्षों के घायल उपचाररत हैं और मामले की जांच मस्तूरी पुलिस द्वारा की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल