बिलासपुर

रफ़्तार का कहर :- खड़ी ट्रेलर से जा भिड़ी ट्रक, मौके पर ट्रक चालक की मौत, हेल्पर घायल….हाइवे पर बड़ी सड़क दुर्घटना

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सड़को पर भारी वाहनें मौत बनकर दौड़ रही है जिनकी चपेट में आने से कभी भी किसी की भी जान जा सकती है, वही इन दिनों इन भारी वाहनों के चालको की लापरवाही से खुद उनकी जान ही जाने लगी है,

जिसमें भारी वाहन आपस मे ही टकरा जा रहे है और केबिन में बैठने वालों की मौत हो जा रही है। ऐसा ही एक दर्दनाक सड़क हादसा सेंदरी हाई स्कूल के पास बीती रात हुआ है

जिसमें टायर पंचर होने से सड़क पर खड़ी ट्रेलर क्रमांक CG10 BH4300 जो कि रात करीब रोड किनारे खड़ी हुई थी तभी ट्रक क्रमांक BR 6 GD 3578 कोरबा से बिलासपुर की ओर आ रही थी,

जिसके चालक को रात के अंधेरे में ट्रेलर दिखाई नही पड़ी और इस वजह से ट्रेलर और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई।

इस टक्कर से ट्रक के केबिन के परखच्चे उड़ गए और ट्रक चालक बिहार निवासी की मौत हो गई है, वही हेल्पर घायल है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में समा गईं दो मासूम ज़िंदगियां... अर्जुनी गांव में 2 बहनों की मौत से पसरा मातम एनटीपीसी स्टेज-3 के ठेका कर्मचारी की संदिग्ध मौत...एमजीआर रेल लाइन पर मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पदोन्नति सूची में वरिष्ठता विवाद: हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग को दिया निराकरण का निर्देश सिरगिट्टी में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार...अज्ञात चोर की तलाश में जुटी पुलिस, डीजल की किल्लत के बीच अब चोरी हुई तेज...सिरगिट्टी में खड़े ट्रक से 294 लीटर डीजल पार, बिलासपुर: जिले में अवैध खनिज उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई... 2 पोकलेन, 1 जेसीबी समेत 20 वाहन जब्त प्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारियों का हुआ तबादला...एक साथ निकली लिस्ट, शराब पार्टी के बहाने दोस्त पर चाकू से हमला, फिर नाबालिग की बेरहमी से हत्या... एक घंटे में दो वारदात, VIDEO पचपेड़ी:- पति के जाने का गम नहीं सह पाई पत्नी.. दो दिन बाद उसी घर से उठेगी दूसरी अर्थी, फांसी ... पुरानी रंजिश में युवक पर हमला.. सिर पर पत्थर मारकर किया घायल