छत्तीसगढ़बिलासपुर

कांग्रेस भवन में लाठीचार्ज मामले में हुई 23 वीं गवाही 14 में से 9 गवाह पहुंचे

कांग्रेसी गवाह फिलहाल एडिशनल कलेक्टर बी एस यूईके के समक्ष चल रही प्रक्रिया से खास संतुष्ट नहीं है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

कांग्रेस भवन में पुलिस द्वारा लाठीचार्ज मामले में गठित दंडाधिकारी जांच आयोग के समक्ष शुक्रवार को 23 वी गवाही संपन्न हुई। यहां 14 गवाहों को पहुंचना था लेकिन विजय केशरवानी, रविंद्र सिंह और राकेश हंस समेत कुछ गवाह नहीं पहुंचे। शुक्रवार को आयोग के सामने अभय नारायण राय, स्वाति रजक, रामचंद्र धुरी ,मोहम्मद हाफिज मोहम्मद इमरान, शहाबुद्दीन अंसारी ,विष्णु यादव ने अपने बयान दर्ज कराएं ।हालांकि अधिकारियों का पूरा फोकस उन सवालों पर था जो राजेंद्र नगर चौक के पास धरना प्रदर्शन के दौरान घटित हुआ था, लेकिन कांग्रेसी गवाह कांग्रेस भवन के अंदर हुई लाठी चार्ज पर अड़े रहे। कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय ने जानना चाहा कि क्या लाठीचार्ज के लिए दंडाधिकारी आदेश दिया गया था? आखिर लाठीचार्ज की आवश्यकता क्यों पड़ी? बिना अनुमति कांग्रेस भवन में घुसने का क्या औचित्य था ? वहीं इस घटना में लिप्त दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ अपराधिक मामले दर्ज करने की मांग भी गवाहों ने की। उन्होंने कहा कि तत्कालीन पुलिस अधिकारी नीरज चंद्राकर के अलावा हर नारायण पाठक और सभी थानों के टीआई मामले में दोषी हैं लेकिन अब भी वे बाकायदा थानों में नियुक्त है ।इस मामले में कुल 35 बयान होने हैं, लेकिन कांग्रेसी गवाह फिलहाल एडिशनल कलेक्टर बी एस यूईके के समक्ष चल रही प्रक्रिया से खास संतुष्ट नहीं है।

error: Content is protected !!
Letest
रेकी पूरी, हथियार तैयार... कल्याण ज्वेलर्स में करोड़ों की डकैती से पहले पुलिस का प्रहार, दिल्ली-बिहा... 90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज ATM में मदद के बहाने 40 हजार की ठगी... पिन देखकर बदला कार्ड, कुछ ही मिनटों में खाते से उड़ाई रकम पचपेड़ी में चोरों का आतंक: दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात पार, लगातार हो रही चोरियों... जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को रौंदा, भाई-बहन की मौके पर दर्दनाक मौत हर घर तिरंगा अभियान: शहीद दीपक उपाध्याय के परिजनों का सम्मान, तिरंगा वीरों के बलिदान और राष्ट्रगौरव ... 100 CCTV फुटेज से खुला 'मंदिर चोर गैंग' का राज...16.60 लाख की चोरी का पूरा माल बरामद बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, बेटियों का भविष्य हुआ स... रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा : ऋषभ चतुर्व...