रतनपुर

सुने मकान को निशाना बनाने वाले 3 चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, 24 घंटे में ही पुलिस ने सुलझाई गुत्थी….चोरी के सामान भी बरामद

जुगनू तंबोली

रतनपुर– थाना क्षेत्र के चौहान पारा में नरेश गायकवाड़ का मकान है, जो बिलासपुर में रहते है और समय समय पर यहाँ आते है। बीते 8 जुलाई को नरेश जब अपने घर पहुँचे तो उन्हें घर का ताला टूटा हुआ मिला और सामान गायब मिले जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत रतनपुर थाने में दर्ज कराई, जिसे गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ललिता मेहर ने एक विशेष टीम बनाकर अज्ञात चोरों की पतासाजी के लिए लगाया, जिन्हें जल्द ही सफलता हाथ लगी और रतनपुर के ही तीन चोर पकड़ में आ गए।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर करैहापारा निवासी रंजीत गुप्ता पिता रमेश गुप्ता 22 वर्ष, अग्निवेश सारथी पिता उमेश सारथी 20 वर्ष, बेताब बेग पिता रफ़ीक बेग 30 को पकड़ा है, जिन्होंने प्रार्थी के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया था, पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के रेफ्रिजरेटर, एम्पलीफायर, स्पीकर बॉक्स कीमती सामानों को बरामद कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...