बिलासपुर

अकेली नाबालिग को पकड़कर गलत हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार…शिकायत मिलते ही पुलिस ने दिखाई सक्रियता

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी युवक को सकरी पुलिस ने सलाखों के पीछे ढकेल दिया है। प्रार्थिया के शिकायत के बाद त्वरित कार्यवाही करते हुए सकरी पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस दौरान सकरी पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बजरंग नगर सकरी निवासी महिला ने मंगलवार को सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई की बजरंग नगर में रहने वाला संजय दिवाकर ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है। प्रार्थिया के अनुसार उनकी बेटी पढाई करने घर से निकली थी जो वापस 12.30 बजे वापस आई, तो घबराई हुई थी। जिसे पूछने पर उसने बताया कि स्कूल से वापस आते समय मोहल्ले का संजय दिवाकर ने पीडिता को घर के पास रुकवाकर हाथ को पकड़कर खीचते हुए अपने घर के अंदर ले गया था। जहा उसके साथ गलत हरकत करने लगा। जब इसका विरोध किया तो युवक ने उसके साथ मारपीट करते हुए,घटना को किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। जिससे घबराई बालिका ने घर पहुँच आप बीती अपनी माँ को बताई। जिसके बाद प्रार्थिया ने लिखित शिकायत सकरी थाने में दर्ज कराई थी। जिसके बाद सकरी पुलिस ने युवक की तलाश कर आरोपी को हिरासत में ले कर जांच शुरू कर दी है। 

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ...