रायपुर

12 वीं के परीक्षार्थी पूरक उत्तरपुस्तिका के जगह उपयोग कर सकते है कोरा कागज…..छात्रों की शिकायत के बाद लिया गया निर्णय

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड रायपुर ने 12 वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर नया आदेश जारी किया है। पूरक उत्तरपुस्तिका की कमी को दूर करने अब छात्र-छात्राएं घर में A4 साइज कोरा कागज का उपयोग कर सकेंगे। बोर्ड के इस फैसले के बाद छात्रों को बड़ी राहत मिली है। बोर्ड द्बारा एक जून से जारी परीक्षा के लिए प्रत्येक परीक्षार्थी को प्रश्नपत्र के साथ पांच मुख्य व पांच पूरक उत्तरपुस्तिकाओं का वितरण किया जा रहा है। इस बीच कई छात्रों ने शिकायत किया है कि उनकी पूरक उत्तरपुस्तिका कम पड़ रही है। बच्चों की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने गुरुवार को नया आदेश जारी कर राहत दिया। जिसकी कापी जिला शिक्षा विभाग को उपलब्ध करा दिया गया है। प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी पी. दाशरथी के मुताबिक पूरक उत्तरपुस्तिका की मांग को देखते हुए सहूलियत दी गई है। जिसके मुताबिक छात्र को जिस विषय में पूरक उत्तरपुस्तिका की आवश्यकता नहीं है तो उस पूरक उत्तरपुस्तिका का उपयोग उस विषय के लिए कर सकता है जिसमें छात्र को एक से अधिक पूरक उत्तरपुस्तिका की आवश्यकता हैं। 12 वीं बोर्ड के परीक्षार्थीयों ने बताया कि स्कूल से उन्हें परीक्षा देने के लिए 20 पेज का मुख्य उत्तरपुस्तिक और 8 पेज का पुरक उत्तर पुस्तिक एक विषय के लिए मिल रहा है। लेकिन 28 पेज भी उत्तर लिखने के लिए कम पड़ रहें है। इस लिए अब अतिरिक्त पुस्तिका की आवश्यकता है। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष कोरोना के कारण घर से बैठ कर ही परीक्षा देने वाले छात्र गाईड और कुंजी से देख कर उत्तर लिख रहें है। ऐसे में एक प्रश्न के चार से 5 पेज में उत्तर लिख रहें है। जिसके कारण उन्हें 28 पेज की उत्तर पुस्तिका भी कम पड़ रही होगी। परीक्षार्थी बिना वजह से प्रश्नो के उत्तर को लंबा कर न लिखे प्रश्न को समझकर उसने पुछे गए सवाल के तथ्य को ही लिखे। ताकि उत्तर पुस्तिका कम न पड़े।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ...