बिलासपुर

घर घुसकर मारपीट करने वाले आरोपी गिरफ्तार सकरी पुलिस की कार्रवाई… वही सरकंडा पुलिस ने महुआ शराब बेचने वाले 2 आरोपियों को पकड़ा 12 लीटर शराब जब्त

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – अवैध रूप से शराब बिक्री करने के साथ साथ घर में घुसकर मारपीट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। पहला मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। जहाँ घर में घुसकर मारपीट को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ़्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली की 14 मार्च को अमेरी निवासी प्रार्थिया ने सकरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की अमेरी निवासी दीपक टंडन अपने दोस्तो के साथ घर में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया था।

जिसके बाद से ही पुलिस आरोपीयो की तलाश कर रही थी। इसी बीच पुलिस को आरोपी के ठिकानों की सूचना मिली जहाँ दबिश देकर आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया है। इधर सरकंडा पुलिस ने निजात अभियान के तहत अवैध रूप से महुआ शराब बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि दो आरोपी बहतराई चौक के पास महुआ शराब बेच रहे है।

जिसपर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। जहाँ अटल आवास निवासी आकाश गंधर्व और शंकर केवट मौजुद थे। जिसके कब्जे से 12 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया है। जिनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए सरकंडा पुलिस ने तत्काल आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...