बिलासपुरसमस्या

छठघाट पर वृक्षारोपण के साथ शुरू होगा ‘अरपा उत्थान’ अभियान, नगर निगम कमिश्नर ने लिया तैयारियों का जायजा

सत्याग्रह डेस्क

अरपा के संवर्धन और विकास के लिए 11 और 12जून को जिला प्रशासन द्वारा चलाये जाने वाले अभियान‘अरपा उत्थान’ की तैयारियों का जायजा लेने के लिए निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय अधिकारियों के साथ छठघाट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने तैयारी के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
गौरतलब है कि अरपा नदी के संवर्धन और विकास के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा जन सहयोग के माध्यम से11 और 12 जून को अभियान चलाया जाएगा जिसका नाम “अरपा उत्थान” रखा गया है।

इस अभियान का मुख्य आयोजन छठघाट पर रखा गया है, जहां जन सहयोग से अरपा नदी की सफाई की जाएगी और नदी किनारे बड़ी संख्या में पौधारोपण किया जाएगा। इसके साथ ही जल संकट को देखते हुए लोगों को वाटर हार्वेस्टिंग के बारे में भी बताया जाएगा, साथ में स्वच्छता संबंधी जानकारी भी लोगों को दी जाएगी।
इस अभियान की तैयारियों का जायजा लेने आज निगम कमिश्नर पाण्डेय निगम अमले के साथ आयोजन स्थल छठघाट पहुंचे। यहां पर उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त मिथिलेश अवस्थी,उपायुक्त खजांची कुम्हार,कार्यपालन यंत्री डी के शर्मा और पीके पंचायती तथा सहायक अभियंता सुरेश शर्मा समेत निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बच्चों के चित्रकला की प्रदर्शनी लगेगी

छठघाट में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अरपा नदी के संवर्धन के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बच्चों द्वारा पेंटिंग्स भी बनाई जाएगी, जिसकी प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

नदी में मिट्टी को देखकर आयुक्त नाराज

छठघाट कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने पहुंचे निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने घाट के किनारे नदी में डंप किए गए मिट्टी को देखकर नाराजगी जताई। इस दौरान वहां पर काम करा रहे एसईसीएल के इंजीनियर को बुलाकर उन्होंने फटकार लगाई और उसे हटाने का निर्देश दिया। साथ ही भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति ना, हो इसकी चेतावनी भी दी।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ...