पचपेड़ी

पचपेड़ी: पंप चालू करने के दौरान युवक आया था करेंट की चपेट में…मौत के बाद पुलिस ने घर मालिक पर किया अपराध दर्ज,

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम बिनौरी में पानी व्यवस्था के लिए लगाए गए टुल्लू पंप की लापरवाही भरी स्थिति ने एक युवक की जान ले ली। पुलिस द्वारा की गई मर्ग जांच में स्पष्ट हुआ कि मृतक चन्द्रभान लहरे 25 वर्ष टुल्लू पंप चालू करने के दौरान बिजली करंट की चपेट में आ गया था। यह पंप आरोपी सूर्यकांत उर्फ सुर्या सोनी, निवासी बिनौरी, के नवनिर्माणधीन घर में लगाया गया था, जहां पंखे का कवर खुला हुआ था। खुले कवर के कारण पंप के पंखे में करंट प्रवाहित हो रहा था। घटना 20 सितंबर 2025 की शाम लगभग 4:30 बजे हुई। बेहोश हालत में मिले चन्द्रभान को परिजन और ग्रामीणों की मदद से तत्काल CHC मस्तुरी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बिजली करंट से मृत्यु की पुष्टि की गई है। पुलिस जांच में मृतक की पत्नी कविता लहरे, पिता डेरहा लहरे और गवाहों के कथन लिये। विद्युत विभाग से मिली जानकारी में घर में लगे बिजली कनेक्शन को वैध बताया गया, परंतु टुल्लू पंप का पंखा खुला रखना आरोपी की गंभीर लापरवाही माना गया। मर्ग जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी सूर्यकांत सोनी के विरुद्ध धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर