जांजगीर चाँपा

अवैध संबंध की शंका में दोहरा हत्याकांड… क्षेत्र में मचा सनसनी, आरोपी ने सास बहु को उतारा मौत के घाट फिर खुद कर ली खुदकुशी

रमेश राजपूत

जांजगीर चांपा – दो महिलाओं की घर के कमरे में लाश मिलने से इलाके में सनसनी मच गई है । मृतक दोनों महिलाएं आपस मे सास और बहू है । साथ ही शव के शरीर पर चाकू के कई निशान मिले है । आरोपियों ने दोनों महिलाओं की हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली है । फिलहाल डबल मर्डर की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची हुई है और जांच जारी है । जानकारी के मुताबिक घटना डबरा थाना क्षेत्र के खरकेना गांव की है । यहां पर मृतिका संतोषी रत्नाकर और उसकी सास गुरुवारी बाई का मकान है ।

पड़ोस में ही लक्ष्मण भारद्वाज का भी घर है । आरोपी लक्ष्मण को शंका थी कि संतोषी रत्नाकर के बेटे के साथ आरोपी की पत्नी का नाजायज संबंध है । कुछ दिनों पहले ही इसी बात को लेकर आरोपी का अपनी पत्नी के साथ विवाद भी हुआ था , जिसके बाद उसकी पत्नी भागकर कहीं चले गई थी । इस बात से आरोपी काफी डिप्रेशन में था । सोमवार की रात आरोपी अपने पड़ोस में हत्या करने की नीयत से घुसा था । इस दौरान कमरे में सभी सो रहे थे ,

आरोपी कमरे में घुसा और गुरुवारी बाई , संतोषी रत्नाकर की चाकू घोपकर हत्या कर दी । हत्या के बाद आरोपी संतोषी के बेटे के कमरे में गया , लेकिन उसका कमरा अंदर से बंद था , जिसके बाद वो वहां से निकल गया । डबल मर्डर करने के बाद आरोपी अपनी पत्नी की हत्या करने के लिए इसके मायका खरसिया निकल गया

। इस बीच रास्ते मे ही उसने जहर खा लिया । इधर जैसे ही पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली तो खरसिया पुलिस आरोपी को बेहोशी के हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराई । यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-...