छत्तीसगढ़रतनपुर

अज्ञात कारणों से युवक ने लगाई फांसी

उसका छोटा भाई शशी खैरा डगनिया में अपने मामा के यहां रहता है । दोनों भाई अविवाहित हैं

आकाश दत्त मिश्रा

ग्रामीण अंचल बेलतरा में 25 वर्षीय युवक ने घर के मयार में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया ।
बेलतरा ग्राम पंचायत में अज्ञात कारणों से एक युवक सूर्यप्रकाश सूर्यवंशी
ने शुक्रवार सुबह 08 बजे के करीब अपने घर के पटाव के मयार में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । जिसका परिजनों ने रतनपुर थाना में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया । तब रतनपुर पुलिस मृतक के घर में पहुंच कर परिजनों से पूछताछ उपरांत परिजनों का बयान लेकर पंचनामा की कार्रवाई की जिसके पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए रतनपुर मरचुरी भेज दिया जहाँ डॉक्टर के द्वारा पोस्ट मार्टम पश्चात मृतक के शव को पुलिस ने उनके परिजनों को सौंप दिया है ।

फिलहाल वह इस मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुटी है । वही पुलिस के द्वारा युवक के फांसी लगाने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है । ग्रामीणों के द्वारा बताया जा रहा है कि मृतक की दो बहनें हैं दोनों ही बड़ी बहनों का विवाह हो चुका है । वही उसके पिता जी सरजू प्रसाद को मिर्गी की बीमारी है । जिसके चलते मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण मृतक ही करता था । वही उसका छोटा भाई शशी खैरा डगनिया में अपने मामा के यहां रहता है । दोनों भाई अविवाहित हैं ।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ...