जांजगीर चाँपा

फर्जी दस्तावेजों से जमीन धोखाधड़ी का मामला…आरोपी गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर चांपा – फर्जी दस्तावेज बना कर रास्ते की जमीन को बेचने वाले आरोपी को जांजगीर पुलिस को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सुनील सिंह द्वारा प्रार्थी रजत सुल्तानिया को जांजगीर के कैनाल सिटी आगे वृंदावन कॉलोनी में दूसरे की जमीन को दिखाकर गलत चौहद्दी तैयार कर उसका उपयोग कर रास्ते की जमीन को बिक्री कर दिया। जब इसकी जानकारी नैला निवासी प्रार्थी रजत सुल्तानिया को लगी तब उन्होंने घटना की शिकायत जांजगीर थाने में दर्ज कराई। इस दौरान उन्होंने बताया कि वार्ड क्र. 06 अनंत बिहार कॉलोनी निवासी सुनिल सिंह ने प्रार्थी को अपने बातो में फसाकर कैनाल सिटी के आगे वृंदावन कॉलोनी में एक जमीन दिखाई थी। उसने जानबूझकर गलत चौहद्दी तैयार की और रास्ते की जमीन को सुल्तानिया को बेच दिया। इधर इस धोखाधड़ी की शिकायत मिलने के बाद जांजगीर थाने में आरोपी के खिलाफ केस कर जांच में लिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुनील सिंह को उसके ठिकाने से घेराबंदी कर पकड़ा। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने विक्रय पत्र में कूटरचना कर रजत सुल्तानिया से 2.50 लाख रुपए प्राप्त करने का जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर... बिलासपुर:- एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, सिरगिट्टी में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में