मल्हार

VIDEO:- नवोदय विद्यालय मल्हार में छात्र की मौत के बाद उबला आक्रोश…छात्र बैठे धरने पर, कलेक्टर को बुलाने की मांग,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मल्हार स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में 10वीं कक्षा के छात्र हर्षित यादव की इलाज में देरी से हुई मौत ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। घटना के दो दिन बाद बुधवार को सैकड़ों छात्र-छात्राएं विद्यालय गेट के बाहर सड़क पर उतर आए और प्रबंधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि हर्षित की तबीयत बिगड़ने पर न समय पर इलाज मिला और न ही एंबुलेंस बुलाने की व्यवस्था की गई, जिससे उसकी हालत गंभीर होती गई और अंततः उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रदर्शनकारी छात्रों ने विद्यालय में व्याप्त अव्यवस्था के और भी कई गंभीर मुद्दे उठाए। उन्होंने बताया कि हॉस्टल की हालत बेहद जर्जर है टॉयलेट टूटे हुए, दीवारें सीपेज से भरी, पंखे खराब और सफाई व्यवस्था अत्यंत लचर है। छात्रों के अनुसार 500 विद्यार्थियों के लिए मात्र 3 सफाई कर्मी हैं, जिसके चलते हॉस्टल और शौचालयों में बदबू और गंदगी हमेशा बनी रहती है।

खाने की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए गए। छात्रों ने आरोप लगाया कि भोजन बेहद घटिया गुणवत्ता का दिया जाता है दाल में पानी अधिक और बस उबला आलू परोसा जाता है, जिसे मजबूरी में खाना पड़ता है।छात्रों ने बताया कि कई बार प्रबंधन से शिकायत की गई, लेकिन समस्याओं को नज़रअंदाज़ किया जाता रहा। उलटे शिकायत करने पर डांटकर चुप करा दिया जाता था। आज प्री-बोर्ड परीक्षा होने के बावजूद छात्र सड़क पर उतरने को मजबूर हुए और कलेक्टर को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। परिजनों ने भी नवोदय प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की है। घटना ने विद्यालय की व्यवस्था, प्रशासनिक निगरानी और मेडिकल सुविधाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बिजली विभाग की लापरवाही बनी मौत की वजह, झुके 11 केवी तार की चपेट में आकर ग्रामीण की दर्दनाक मौत घर में घुसकर लाठी डंडों से मारपीट, तोड़फोड़ और खूनी संघर्ष...सरपंच सहित दोनों पक्षों के 7-8 लोग घायल जेल में बंद मल्हार क्षेत्र के कन्हैया सोनी की मौत पर बड़ा सवाल, एक साल बाद अज्ञात के खिलाफ FIR, चोट ... अमृतसर से चिट्टा लेकर बिलासपुर पहुंचा अंतरराज्यीय तस्कर, 2.50 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार, दस लाख के कर्ज ने ली दो जान! शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, पामगढ़ डबल मर्डर केस का खुलास... दूरस्थ जनजातीय अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी दस्तक, 18 जिलों में 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट सक्रिय... बिलासपुर:- कॉपी ट्रेडिंग के नाम पर सिम्स के डेंटल सर्जन से 6.88 लाख की ऑनलाइन ठगी, 14 लाख का मुनाफा ... बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता में घुसी आटो, मामा-भांजा झुलसे, आग में ... बिलासपुर: इंजेक्शन के ओवरडोज से महिला की मौत का आरोप.. मोपका के शिव मेडिसिटी अस्पताल में परिजनों ने ... दुर्गा झांकी देखने गए किराएदार, पीछे से टूट गया मकान का ताला... अलमारी से 80 हजार पार,