सीपत

घर घुसकर अकेली नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला.. सीपत पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार,

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना सीपत क्षेत्र में नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने अपने पिता के साथ 25 नवंबर 2025 को थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि 23 नवंबर की दोपहर लगभग 2.30 बजे वह घर में सो रही थी, इसी दौरान ग्राम धनिया निवासी योगेश शर्मा 40 वर्ष घर में घुस आया और गलत नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ की शिकायत मिलते ही मामला गंभीर होने पर पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी सीपत ने तत्काल टीम बनाकर आरोपी की तलाश शुरू की। तकनीकी एवं मुखबिर जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी योगेश शर्मा पिता प्रमोद शर्मा निवासी ग्राम धनिया को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,