बिलासपुर

बिलासपुर : घर से लापता युवक की तालाब में तैरती मिली लाश… डूबने से मौत की आशंका,

उदय सिंह

बिलासपुर – तारबाहर थाना क्षेत्र के डीपूपारा तालाब में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब स्थानीय लोगों ने एक युवक की लाश पानी में तैरती हुई देखी। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने शव को पानी से बाहर निकालकर उसकी शिनाख्त मोहम्मद रिजवान खान, पिता मोहम्मद शमी खान, उम्र 44 वर्ष, निवासी तारबाहर बस्ती बिलासपुर के रूप में की। पुलिस के अनुसार मृतक 24 नवंबर 2025 से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट तारबाहर थाने में दर्ज कराई थी।

दो दिन बाद बुधवार की सुबह उसकी लाश तालाब में मिलने से क्षेत्र में खलबली मच गई। प्रारंभिक जांच में डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। परिजनों से पूछताछ कर मृतक के घर से निकलने की परिस्थितियों और अंतिम गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीएम पश्चात शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि करेगी।

error: Content is protected !!
Letest
गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्...