बिलासपुर

बिलासपुर: तोरवा में अवैध गैस सिलेंडर सप्लाई रैकेट का भंडाफोड़, 80 से अधिक सिलेंडर बरामद… दो सप्लायर हिरासत में,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर में एक बार फिर अवैध रूप से रसोई गैस की कालाबाजारी का मामला उजागर हुआ है। तोरवा पुलिस ने बुधवार को हेमू नगर स्थित एक मकान में दबिश देकर गैस सिलेंडरों के बड़े भंडार का खुलासा किया। छापेमारी के दौरान 80 से अधिक घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जिनमें उज्ज्वला योजना के सिलेंडर भी बड़ी संख्या में शामिल हैं। पुलिस ने मौके से दो सप्लायर सुनील थारवानी और अजय मेघानी को गिरफ्तार किया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी रेलवे क्षेत्र, शहर के होटलों और कई स्थानीय इलाकों में लंबे समय से अवैध रूप से सिलेंडर सप्लाई कर रहे थे। थाना प्रभारी अभय सिंह बैस के निर्देशन में कार्रवाई की गई। पुलिस ने खाद्य विभाग को भी मामले की सूचना दे दी है और विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में पंचनामा तैयार किया गया है।

इस कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय व्यापारी और राजनीतिक व्यक्तियों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन टीम ने सभी दबावों को नजरअंदाज करते हुए कार्रवाई पूरी की। मामले में खाद्य विभाग के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत की भी आशंका है, जिसके मद्देनज़र पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं। संबंधित विभागों से रिकॉर्ड मंगवाकर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस को उम्मीद है कि जांच गहराने पर और नाम सामने आएंगे तथा शहर में चल रहे अवैध गैस कारोबार पर बड़ा शिकंजा कसा जा सकेगा।

error: Content is protected !!
Letest
गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्...