बिलासपुर

VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़कर आराम फ़रमाता दिखा युवक…इधर कुछ ही देर में वायरल हो गई वीडियो, पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर लिया कब्जे में,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके से एक अजीबोगरीब घटना ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया। गुरुवार शाम रेलवे क्षेत्र स्थित एक मोबाइल टावर पर एक युवक खुलकर बैठा हुआ दिखाई दिया, मानो वह वहीं आराम करने आया हो। राहगीरों ने जैसे ही इतनी ऊंचाई पर युवक को देखा, तुरंत वीडियो बनाना शुरू कर दिया और कुछ ही देर में यह दृश्य पूरे क्षेत्र में वायरल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार युवक उसी इलाके का रहने वाला है और नशे का आदी बताया जा रहा है। नशे की हालत में वह बिना खतरे का अंदाजा लगाए सीधे टावर पर चढ़ गया और ऊपर बैठकर आराम करने लगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। काफी समझाइश और प्रयास के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में कौतूहल का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्...