कोरबा

चोरी के 3 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे…6 लाख से अधिक का माल बरामद, पुलिस ने बिछाया था जाल

रमेश राजपूत

कोरबा – जिले की दर्री पुलिस ने 3 चोरी के आरोपियों को पकड़ा है जो चोरी का माल बेचने ग्राहक की तलाश कर रहे थे। ग़ौरतलब है कि प्रार्थी प्रदीप लाठिया पिता रूपचंद लाठिया निवासी डी/243 एचटीपीएस कालोनी दर्री द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि प्रार्थी 11.02.2024 को सपरिवार काम से रायपुर गये थे 15.02 2024 को फोन के माध्यम से प्रार्थी को सूचना मिली कि उसके घर का मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ है कि प्रार्थी द्वारा वापस घर आकर देखा कि घर के अंदर के दरवाजे को उखाड़ दिया गया है घर के अलमारी में रखे सोने चांदी का आभूषण 05 जोड़ी चांदी पायल, 10 चांदी का सिक्का, 02 नग सोने की अंगूठी, 06 नग सोने की फुल्ली, 06 जोड़ी सोने का टॉप्स, 06 नग सोने का गेंहू दाना, 01 नग सोने का सिक्का, अन्य आभूषण, घरेलू समान एवं कुछ नकद को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गये है कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि सुनील तिर्की पिता सुखराम उम्र 35 साल दर्री, आशीष दास पिता श्याम दास उम्र 21 साल जैलगांव दर्री, विनय मुण्डा पिता हेरमन मुण्डा उम्र 18 साल गोंड़ मोहल्ला दर्री के द्वारा अपने पास विभिन्न प्रकार के सोने-चांदी का आभूषण रखा है

बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहा है, सूचना पर मौके पर जाकर उपरोक्त व्यक्तियों को हिरासत में लेकर गंभीरता से पुछताछ करने पर प्रार्थी प्रदीप लाठिया के मकान में रात्रि में घर घुसकर सोने चांदी के आभूषण एवं अन्य सामान चोरी करना स्वीकार किये है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 06 लाख रूपये कीमती के सवा किलो चांदी के आभूषण, 02 तोला सोने के आभूषण, 01 वेल्डिंग मशीन, 01 DSLR कैमरा, 01 वेट मशीन, 01 म्यूजिक सिस्टम, 01 हेयर ड्रायर, 01 आयरन प्रेस, 01 बीपी / बुखार चेक मशीन, 01 प्लायर, 02 हाथ घड़ी, 03 जोड़ी जूते-चप्पल एवं साबून सोडा को जप्त किया गया है। जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी दर्री निरीक्षक रूपक शर्मा, सउनि भेवनदास चेलसे, एवं आरक्षक ओमप्रकाश निराला, गजेंद्र राजवाडे, देवाशीष देवांगन, सुरेश मरावी एवं सैनिक रामलाल यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

error: Content is protected !!
Letest
गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्...