बिलासपुर

बिलासपुर में पुरानी उधारी बनी खूनी दुश्मनी, युवक पर चाकू-ब्लेड से ताबड़तोड़ वार, सिर-गर्दन और सीने में गंभीर चोटें, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

उदय सिंह

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुरानी रकम के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो युवकों ने मिलकर एक युवक पर चाकू और ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर, गर्दन, बाएं हाथ और सीने में गंभीर चोटें आईं। खून से लथपथ हालत में मिले घायल को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल ब्लेड बरामद किया है, जबकि दूसरा आरोपी घटना के बाद से फरार है। मिली जानकारी के अनुसार राजीव गांधी चौक के पास मंझवापारा निवासी राजा महिलांगे ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि रविवार रात करीब 12:45 बजे उसके बुआ के बेटे सूरज कोसले ने फोन कर जानकारी दी कि प्रेम डाहिरे और उदय चक्रधारी ने उसके साथ मारपीट की है और वह रिपोर्ट दर्ज कराने थाने जा रहा है। सूचना मिलते ही राजा थाने पहुंचा, जहां सूरज खून से लथपथ मिला। इसके बाद उसे तत्काल सिम्स ले जाया गया।
घायल सूरज ने पुलिस को बताया कि वह कुम्हारपारा रोड स्थित अपना मार्ट के सामने था। इसी दौरान प्रेम डाहिरे और उदय चक्रधारी वहां पहुंचे और पुरानी उधारी की रकम को लेकर विवाद करने लगे। रकम नहीं मिलने से नाराज दोनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू और ब्लेड से लगातार हमला किया गया। घायल के बयान के आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने दबिश देकर प्रेम डाहिरे 24 वर्ष को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त ब्लेड बरामद कर जब्त किया गया। वहीं दूसरा आरोपी उदय चक्रधारी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

error: Content is protected !!
Letest
घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म...