बिलासपुर

नेहरू चौक में प्रदर्शन के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित कई पर एफआईआर दर्ज…मुख्यमंत्री के पोस्टर के साथ अमर्यादित कृत्य का मामला,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान हुए हंगामे के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। शुक्रवार को पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय पाण्डे, विजय केशरवानी सहित अन्य नेताओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। मामला नेहरू चौक में हुए उस प्रदर्शन से जुड़ा है, जिसमें कांग्रेसियों द्वारा मुख्यमंत्री के पोस्टर के साथ अमर्यादित कृत्य किए जाने का आरोप लगा है। प्रदर्शन के दौरान हुई नारेबाजी और धक्का-मुक्की से लोकशांति भंग होने की स्थिति निर्मित हो गई थी। घटना से आहत भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष निखिल केशरवानी ने सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय पाण्डे, विजय केशरवानी, शादाब खान सहित अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ धारा 190, 191(2), 126(2) व 352 के तहत अपराध कायम किया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना के वीडियो और फुटेज का परीक्षण किया जा रहा है तथा पहचान में आए अन्य प्रदर्शनकारियों पर भी कार्रवाई की संभावना है। उल्लेखनीय है कि कलेक्ट्रेट घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में नेहरू चौक पहुंचे थे, जहां उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई थी। कांग्रेस की ओर से यह प्रदर्शन सड़कों की बदहाली, बिजली बिलों, धान खरीदी और अन्य मुद्दों को लेकर किया गया था।

वहीं भाजयुमो का कहना है कि विरोध जताना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन मुख्यमंत्री के पोस्टर के साथ अमर्यादित व्यवहार अस्वीकार्य है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। एफआईआर दर्ज होने के बाद जिले की राजनीतिक सरगर्मियां और तेज हो गई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और संबंधित पक्षों से बयान लिए जा रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी: नदी जाने से रोका तो 11 साल के मासूम ने उठा लिया खौफनाक कदम...आत्महत्या से मजदूर परिवार में छ... बिलासपुर में भाजपा स्थापना दिवस समारोह, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह और समर्पण...अमर अग्रवाल ने किया... आईपीएल मैच में ऑनलाइन सट्टेबाजी... कार को बनाया था ठिकाना, पुलिस ने 3 बुकी दबोचे.. 5 लाख नगद सहित का... शर्मसार हुई गुरु-शिष्य की परंपरा... नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला शराबी शिक्षक गिरफ्तार पटवारी पर गंभीर आरोप...भ्रष्टाचार और अवैध वसूली से आमागोहन क्षेत्र के ग्रामीण परेशान, कलेक्टर से हुई... खुशियां मातम में बदलीं...बोलेरो-वैगनआर की आमने-सामने भिड़ंत में पिता-पुत्र की मौत बिलासपुर जिले में नए नलकूप खनन पर प्रतिबंध..पेयजल संकट से निपटने बड़ा फैसला, रानीगांव मेन रोड पर चाकू और कट्टा दिखाकर दहशत फैलाने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार.. भेजे गए जेल हनुमान जयंती की शोभायात्रा में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला.... 3 आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से धारदार हथ... सीएससी सेंटर में डेटोनेटर विस्फोट... संचालक हुआ घायल,कंप्यूटर-सामग्री समेत लाखों का नुकसान, पुलिस जा...