बिलासपुर

बिलासपुर: ग्राहक को सोने का आभूषण बनवाने देना पड़ा भारी…ज्वेलर्स दुकान बंद कर हुआ फरार,

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में एक ज्वेलर्स द्वारा ग्राहक के कीमती अमानत लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। प्रार्थी शत्रुघ्न सिंह राठौर, निवासी शुक्ला कॉम्प्लेक्स के पास अमरनाथ गली, ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्होंने दिनांक 25 अगस्त 2025 को अपने पुराने इस्तेमाल के सोने के आभूषण श्रेया ज्वेलर्स के संचालक शेष कुमार सोनी को नए चैन बनवाने के लिए दिए थे। प्रार्थी के अनुसार, उन्होंने 17.320 ग्राम (23 कैरेट) का एक सोने का चैन और 11 ग्राम (24 कैरेट) वजन वाला चैन व लाकेट सोनी को दिया था। कुल 28 ग्राम सोने से नया चैन तैयार करने का मौखिक वादा आरोपी ने किया था और एक सप्ताह में आभूषण देने की बात कही थी। प्रार्थी जब तय समय पर दुकान पहुंचे तो ज्वेलर ने कुछ और दिनों का समय मांगा। बाद में लगातार बहाने बनाते हुए चैन देने में टालमटोल करता रहा। आरोप है कि लगभग ढाई लाख रुपये मूल्य के इन आभूषणों को अपने पास अमानत में रखकर आरोपी ने अवैध लाभ कमाने की नीयत से दुकान बंद कर फरारी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने ज्वेलर शेष कुमार सोनी के खिलाफ धारा 316(2) BNS के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल