बलौदाबाजार

पेट्रोल से भरा टैंकर खेत में पलटा, जान जोखिम में डाल लूटने मची ग्रामीणों में होड़…

डेस्क

बलौदाबाजार– तेज रफ्तार पेट्रोल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया, घटना जिले के पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमी की है। जहाँ हादसे के बाद पेट्रोल लूटने की होड़ लग गई। आस-पास के इलाके के ग्रामीण और राहगीर पेट्रोल लूटने में लग गए, पूरा पेट्रोल खेत मे बह रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदिर हसौद डिपो से पेट्रोल भरकर टैंकर क्रमांक सीजी 04 एमएच 5221 श्याम भारती पेट्रोल पंप चांपा जा रही थी, ठीक उसी समय गिर्रा-कुसमी के बीच अनियंत्रित होकर पलट गई, पुलिस के तत्काल कार्रवाई की के कारण किसी भी प्रकार की जनहानि और बड़ा हादसा होने से टल गया है, जबकि पुलिस के पहुंचने से पहले जान जोखिम में डालकर लोग बाल्टी, डिब्बा और अन्य बरतनों में पेट्रोल भरकर ले गए है, कुछ घंटे तक पेट्रोल लूटने से होड़ मची हुई थी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है, लगातार टैंकर से हो रहे पेट्रोल के रिसाव से कोई बड़ी घटना को देखते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी बुला ली गई है, जिससे कोई अनहोनी न हो, क्योंकि कहीं से भी छोटी सी चिंगारी से आग लग सकती है।
error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल