रायगढ़

फर्जी स्कूल का संचालन कर RTE की आड़ में 22.52 लाख की प्रतिपूर्ति राशि का फर्जीवाड़ा उजागर…शातिर पति- पत्नी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

रायगढ़ – खरसिया पुलिस ने शिक्षा का अधिकार योजना के नाम पर हुए एक अनोखे और बड़े पैमाने के फर्जीवाड़े का पर्दाफाश करते हुए ग्राम अड़भार (जिला सक्ती) निवासी दंपती घनश्याम टंडन और उनकी पत्नी शांति टंडन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार दोनों ने “मदर इंडिया कॉन्वेंट स्कूल, बड़े देवगांव” के नाम से एक फर्जी विद्यालय दर्शाकर शासन से लाखों की राशि का गबन किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब खरसिया विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सहायक ग्रेड–02 खिलावन बंजारे ने थाना खरसिया में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि आरोपियों ने वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक बड़े देवगांव में विद्यालय संचालित होना दिखाया, जबकि वास्तविकता में वहां किसी भी भवन में ऐसा कोई स्कूल अस्तित्व में ही नहीं है। इसके बावजूद उन्होंने स्वयं को विद्यालय संचालक और प्रधान पाठक बताते हुए कई छात्रों के नाम प्रवेश व उपस्थिति पंजियों में दर्ज किए।

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने जिन बच्चों को RTE योजना के तहत दाखिल दिखाया, वे वास्तव में शासकीय विद्यालय में अध्ययनरत थे। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दंपती ने राज्य शासन से शुल्क एवं गणवेश प्रतिपूर्ति मद में कुल 22,52,281 रुपए की राशि अपने खाते में आहरित कर ली। राशि वापस जमा करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा नोटिस जारी किया गया था, परंतु उन्होंने पालन नहीं किया। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर थाना खरसिया में अपराध क्रमांक 607/2025 दर्ज कर दंपती को धारा 318(4) एवं 3(5) BNS के तहत गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई एसपी दिव्यांग पटेल एवं एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े और उनकी टीम द्वारा की गई।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी