बिलासपुर

बिलासपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: नशे में धुत्त माजदा ड्राइवर ने स्कूटी सवार पिता- पुत्री को मारी टक्कर.. पहिये के निचे आने से युवती की मौत, पिता घायल

उदय सिंह

बिलासपुर – रायपुर मेन रोड पर बोदरी के पास शनिवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब नशे में धुत्त माजदा ट्रक चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और अनियंत्रित माजदा युवती के सिर के ऊपर से गुजर गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया और घायल पिता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मिली जानकारी के अनुसार, बिल्हा स्थित गुरुद्वारा के पास रहने वाले व्यवसायी जगदीश बग्गा अपनी बेटी कसक बग्गा 25 वर्ष के साथ किसी काम से बिलासपुर आए थे। काम निपटाने के बाद दोनों स्कूटी से वापस बिल्हा लौट रहे थे। बोदरी के पास स्टूडेंट कार्नर रेस्टोरेंट के समीप पीछे से तेज रफ्तार माजदा ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी।

टक्कर इतनी भयानक थी कि गिरने के बाद कसक का सिर सीधे माजदा के पहियों के नीचे आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। चकरभाठा थाना पुलिस टीम के साथ सक्रिय हुई और दुर्घटनाकारित वाहन की तलाश शुरू की। जिन्होंने वाहन की पहचान कर उसका पीछा किया। कुछ दूरी पर माजदा का डीजल समाप्त होते ही वह रुक गई, और पुलिस ने चालक को वहीं दबोच लिया। आरोपी की पहचान शेखर यदु 19 वर्ष निवासी भाटापारा, जिला बलौदा बाजार के रूप में हुई, जो शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था। पुलिस ने वाहन जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। कसक बग्गा मेघावी छात्रा थीं और न्यायिक सेवा की तैयारी कर रही थीं। दो दिन पूर्व ही वह रायपुर से अपनी पढ़ाई संबंधी कार्य निपटाकर लौटी थीं। उनकी आकस्मिक मौत की खबर मिलते ही बिल्हा में मातम छा गया और लोगों ने उनके घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी। पुलिस रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराएगी।

error: Content is protected !!
Letest
गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्...