जांजगीर चाँपा

घर में घुसकर लूट की कोशिश….गले मे हंसिया अड़ा दी जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – अकलतरा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में बीती 24 अगस्त की रात करीब 1 बजे लूट की नीयत से घर में घुसे एक आरोपी को ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दबोच लिया गया। आरोपी की पहचान चेतन महंती 36 वर्ष निवासी वार्ड 38, थाना जीआरपी भिलाई-3, जिला दुर्ग के रूप में हुई है। प्रकरण के अनुसार कल्याणपुर निवासी राकेश दास की मां बरामदे में सो रही थीं, तभी आरोपी हाथ में हसिया लेकर घर में घुस गया और महिला के गले से मंगलसूत्र लूटने का प्रयास करने लगा। महिला के शोर मचाने पर परिजन जाग गए तो आरोपी ने हसिया गले पर रखकर जान से मारने की धमकी दी। भय का माहौल बनाते हुए वह भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़ लिया गया। सूचना पर अकलतरा पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुँची और आरोपी को हिरासत में लेकर विधिवत कार्रवाई की। आरोपी से घटना में प्रयुक्त हसिया बरामद किया गया है। उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 405/2025 धारा 331(4), 351(3), 115(2), 309(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्...