बिलासपुर

अरपा नदी में रेत के अवैध उत्खनन पर की गई कार्यवाही…. ट्रैक्टर, जेसीबी और पोकलेन मशीन जप्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के कोनी और लोफंदी गांव में रेत के अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही की गई है। खनिज विभाग द्वारा मौके पर पहुंच कर कोनी स्थित अरपा नदी मेें अवैध रेत का उत्खनन करते हुए 1 नग ट्रैक्टर और 1 नग पोकलेन मशीन को जप्त किया गया। इसी प्रकार ग्राम लोफंदी में अवैध उत्खनन पर कार्यवाही करते हुए मौके पर 1 नग जेसीबी मशीन तथा 2 नग ट्रैक्टर जप्त किया गया। जप्त किये गये वाहन मालिकों के खिलाफ खनिज नियम के तहत कार्यवाही की जायेगी। गौरतलब है कि खनिज अमले द्वारा जिले में लगातार खनिजों के उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण की जांच एवं कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में ये महत्वपूर्ण कार्यवाही की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- मस्तूरी में भीषण आग का कहर….आरा मिल के पीछे 9 मकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान, बाल-बाल बचे पर... डिजिटल साक्ष्यों से सशक्त होगी जांच...मुंगेली पुलिस की हाईटेक कार्यशाला में अधिकारियों को मिला विशेष... तखतपुर: बस स्टैंड के पास चल रहा था लाखों का सट्टा कारोबार… पुलिस की रेड में 1.85 लाख नगद जब्त, दो सट... न्यायधानी में फिर चाकूबाजी... नाबालिगों ने खेला खूनी खेल, युवक पर धारदार हथियारों से वार न्यायधानी में फिर पकड़ी गई कुकिंग गैस की कालाबाजारी...सीपत चौक में गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण, 54 स... बड़ी मां की बेरहमी से हत्या....शव जंगल में फेंका, जमीन विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी राखड़ ट्रांसपोर्टिंग बना रणभूमि....वर्चस्व की जंग में चालक - मालिक पर जानलेवा हमला, क्षेत्र... दर्रीघाट के ढाबा संचालक बाप-बेटे का कहर...काम करने वाले युवक को बेरहमी से पीटा, ईंट से मारकर किया लह... खूंटाघाट जलाशय से 25 अप्रैल को छोड़ा जाएगा पानी....निस्तारी के लिए 107 गांवों के 211 तालाबें होंगी तृ... सीपत: हिण्डाडीह चोरी का हुआ पर्दाफाश... 5.60 लाख के जेवर-नकदी बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार