बिलासपुर

पैसों के लेनदेन को लेकर युवक का अपहरण और पिटाई से मौत का मामला…..परिजनों ने कहा था हादसा नही हुई है हत्या….पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिम्स में ईलाज के दौरान 24 अक्टूबर को हुई मृतक हरिओम सिंह की मौत के मामले में परिजनों ने लेनदेन के विवाद में अपहरण और हत्या का आरोप लगाया था और 2 युवको सुयश सिंह, इंद्रजीत यादव और उनके साथियों के द्वारा इस हत्या को अंजाम दिए जाने की बात कही गई थी, लेकिन इस हत्या को पहले हादसा बताया जा रहा था क्योंकि युवक हरिओम घायल अवस्था मे विनोबा नगर की गली नंबर 5 में बेसुध मिला था, जिसे पुलिस द्वारा ही अस्पताल पहुँचाया गया था, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी,

मामले में परिजनों को 2 दिनों बाद घटना की जानकारी हुई थी, जिसमें उन्होंने पूरे घटना क्रम को बताते हुए आरोपियों द्वारा अपहरण और बेरहमी से पिटाई करने की बात सामने रखी और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई थी। जिसमें पुलिस ने त्वरित रूप से अपराध दर्ज करते हुए जांच के बाद 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक हरिओम के परिजनों एवं अन्य गवाहो से जांच दौरान यह तथ्य सामने आया कि संदेही इन्द्रजीत एवं सुयश नाम के व्यक्ति के द्वारा लेनदेन के संबंध में विवाद था

जिसे घटना दिनांक को आरोपियो द्वारा फोन किया गया था मुखबीर सूचना व तकनीकी साक्ष्य के आधार पर संदेही आरोपी सुयश सिंह, सक्षम पाण्डेय, संतोष सोनी, तुषार मजुमदार, दामन सिंह, हर्षित गौरहा को पकडकर थाना लाया गया पूछताछ के दौरान संदेही आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया, जिस पर आरोपीयो से घटना में इस्तेमाल मोटर सायकल, डण्डा को जप्त किया गया है आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है। संपूर्ण कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सायबर सेल) अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) अक्षय साबद्रा, थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, उनि अजरूद्दीन एवं श्रवण टंडन प्रआर. आतिष आर. दीपक, अभिजीत, संजय, तदवीर, निखिल, अविनाश, मुरली भार्गव, रूपलाल चंद्रा का विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपीः-

1-सुयश सिंह राजपूत पिता लाला सिंह राजपूत उम्र 31 साल निवासी यदुनंदन नगर बाजार चौक तिफरा थाना सिरगिट्टी

2- सक्षम पाण्डेय पिता दिनेश पाण्डेय उम्र 22 साल निवासी पथर्रीपारा कोरबा चौकी रामपुर जिला कोरबा हा.मु. क्वाटर नंबर 183 अटल आवास निरतू थाना कोनी

3- संतोष सोनी पिता दुष्यंत सोनी उम्र 27 साल निवासी मोपका चौक पुराना तालाब जोरापारा मोपका थाना सरकंडा

4- तुषार मजूमदार पिता कल्याण मजूमदार उम्र 30 साल निवासी राधिका विहार फेस-2 थाना सरकंडा

5- दामन सिंह पिता लखन सिंह उइके उम्र 24 साल निवासी लिंक रोड अग्रसेन चोक के पास

6- हर्षित गौरहा पिता महेश्वर गौरहा उम्र 29 साल निवासी चंदन आवास राजकिशोर नगर बिलासपुर।

error: Content is protected !!
Letest
जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-... मस्तूरी में आबकारी विभाग की नाकामी? गांव-गांव सक्रिय शराब कोचिए, खुलेआम बिक रही कच्ची महुआ और देशी श... अरपा में तैरती मिली संदिग्ध लाश... समृद्धि विहार के पास मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस