बिलासपुर

कोटा क्षेत्र में धान खरीदी की अव्यवस्था से किसान परेशान….कलेक्टर को विधायक और स्थानीय किसानो ने सौपा ज्ञापन,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोटा विधानसभा क्षेत्र में धान खरीदी व्यवस्था की खामियों से परेशान किसानों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुँचकर अपनी समस्याएँ रखीं। बेलगहना धान खरीदी केंद्र के अंतर्गत आने वाले 15 गांवों के किसानों ने कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के साथ कलेक्टर संजय अग्रवाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि वर्तमान व्यवस्था उनके लिए अत्यंत कठिनाइयों भरी साबित हो रही है। विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि बेलगहना केंद्र में पंजीकृत किसानों की संख्या अधिक होने से वहाँ भीड़ बढ़ जाती है। किसानों को अपने धान को बेचने के लिए 10 से 15 किलोमीटर तक परिवहन करना पड़ता है, जिससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है। उन्होंने बताया कि दारसागर में आदि सेवा सहकारी समिति मर्यादित का पंजीकरण हो चुका है, इसलिए क्षेत्र के किसान वहाँ नए धान खरीदी केंद्र की शुरुआत की मांग कर रहे हैं, ताकि उन्हें अत्यधिक दूरी और अव्यवस्थाओं से मुक्ति मिल सके। किसानों ने यह भी बताया कि बेलगहना केंद्र में 15 गांवों के किसानों के टोकन नहीं काटे जा रहे हैं, जिससे उनमें भारी असमंजस की स्थिति है कि उनका धान कैसे बिकेगा। इसके अलावा रकबा कटौती और कम धान खरीदे जाने की भी शिकायतें सामने आईं। शासन द्वारा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने का प्रावधान है, लेकिन किसानों का आरोप है कि केंद्रों पर इससे कम मात्रा में धान खरीदा जा रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि समितियों को कम खरीदी करने का कोई अघोषित निर्देश जारी किया गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जल्द ही राहत प्रदान करने का आश्वासन दिया। फिर भी किसान व्यवस्था में पारदर्शिता और जल्द सुधार की मांग कर रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्...