जांजगीर चाँपा

दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते कुएं में गिरने से दो चचेरी बहनों की मौत…बच्चियों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल, गांव में पसरा मातम

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कनाई में मंगलवार शाम एक हृदयविदारक हादसा हो गया। घर के बाड़ी में खेल रही दो चचेरी बहनें अस्मिता 6 वर्ष और प्रिंसी 4 वर्ष अचानक बाड़ी में बने खुले कुएं में गिर गईं, जिससे दोनों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मासूम बच्चियों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम लगभग 5 बजे दोनों बच्चियां हमेशा की तरह घर के बाड़ी में खेल रही थीं। करीब आधे घंटे बाद जब वे नजर नहीं आईं, तो परिजनों ने तुरंत खोजबीन शुरू की। पड़ोसियों से पूछताछ और आस-पास तलाश करने पर भी जब बच्चियों का पता नहीं चला, तब परिवार को अनहोनी का अंदेशा हुआ। इसके बाद घर के बाड़ी में स्थित कुएं में उतरकर खोजबीन की गई, जहां दोनों बच्चियां बेहोशी की हालत में मिलीं।.परिजन तत्काल दोनों को जिला अस्पताल जांजगीर लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मर्चुरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक घटना से ग्राम कनाई में गहरा शोक व्याप्त है। परिवारजन और ग्रामीण अब भी इस हादसे से उबर नहीं पा रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्...