बिलासपुर

राज्य स्तरीय कराते चैंपियनशिप में मल्हार के 9 साल के गोपाल ने जीता गोल्ड मेडल… अब नेशनल लेवल पर दिखाएगा हुनर

हरिशंकर पांडेय

मल्हार- नगर के बाल कराते चैंपियन 9 वर्षीय गोपाल लोहार ने फिर से जीता गोल्ड अब वे दिल्ली में होने वाले नेशनल चैंपियनशिप में अपनी हुनर दिखाएंगे। राज्य स्तरीय कराते चैंपियनशिप का आयोजन 28 से 30 अक्टूबर तक रायपुर में आयोजित हुआ जिसमें राज्य भर से 4 सौ से ज्यादा 8 से 19 वर्ष के बच्चो ने हिस्सा लिया। जिसमे बिलासपुर जिले से 40 बच्चे शामिल हुए। प्रतियोगिता में गोपाल लोहार ने कुमेते फाइट में शानदार प्रदर्शन हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया इससे पहले भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में 4 गोल्ड मेडल लेकर मल्हार का मान बढ़ाया है। अब वे दिसम्बर माह में दिल्ली में होने वाले नेशनल प्रतियोगिता में फिर से बेहतर प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल लेने की ठान ली है। इस प्रतियोगिता में गोपाल की बहन परमेश्वरी लोहार ने भी एक ब्रॉन्ज व भाई हरिओम लोहार ने दो ब्रॉन्ज मेडल पाया है।

एक परिवार से तीन चैंपियन…..


मल्हार में छोटी सी वेल्डिंग दुकान चलाने वाले शिवप्रसाद लोहार की एक बेटी परमेश्वरी लोहार कक्षा सातवी, बेटा हरिओम लोहार कक्षा 10 वी व गोपाल लोहार कक्षा चौथी के छात्र है और तीनो सगे भाई बहन कराते में माहिर है इन तीनो ने स्कूली जीवन से ही इस खेल की शुरुवात की है। उन्होंने बताया कि तीनों मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल डीएवी परसदा के विद्यार्थी थे जिन्होंने स्कूल के स्पोर्ट शिक्षक मोहितराम कौशिक के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लिया। हालांकि अब ये तीनो बच्चे परिस्थितिवश पचपेड़ी के आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ाई कर रहे है। गोपाल ने बताया कि अब वे प्रशिक्षण के लिए हफ्ते में एक बार बिलासपुर जाते है जहां उनको कराते की कलात्मक तरीके सीखने को मिलता है। परमेश्वरी ने दो और हरिओम ने 6 गोल्ड मेडल भी जीत चुके है। इन तीनो बच्चो का कहना है पढ़ाई के साथ कराते खेल भी हम बहुत ही शिद्दत के साथ खेलते है उनका कहना है कि वे अपने माता पिता के आशीर्वाद से धर्मनगरी मल्हार का नाम रोशन करने आने वाले समय मे भी बेहतर प्रदर्शन कर देश मे कीर्तिमान बनाएंगे।

error: Content is protected !!
Letest
सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर... बिलासपुर:- एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, सिरगिट्टी में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में