बिलासपुर

शराबी दूल्हे की हालत देख दुल्हन ने तोड़ी शादी….फिर दूल्हे ने मचाया हंगामा गाली-गलौज और धमकी, सरकंडा पुलिस ने मामला किया दर्ज,

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना सरकंडा क्षेत्र अंतर्गत अशोक नगर निवासी शिक्षिका श्रेया शुक्ला ने ओडिशा निवासी किशन सिंह के विरुद्ध गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296-BNS एवं 351(2)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। प्रार्थी श्रेया शुक्ला ने बताया कि वह ओडिशा में एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं और अपनी इच्छा से किशन सिंह से विवाह करना चाहती थीं, जिसे परिवार की भी सहमति थी। 26 नवंबर को सगाई और 27 नवंबर को शादी का कार्यक्रम अशोक वाटिका मैरिज रिसोर्ट, बिरकोना रोड सरकंडा में तय किया गया था। लेकिन वर पक्ष के लोग निर्धारित समय से कई घंटे देर रात पहुंचे और आरोप है कि दूल्हा किशन सिंह शराब के नशे में था तथा ठीक से चल भी नहीं पा रहा था। यह देखकर वधूपक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। उसी रात आरोपी ने श्रेया व उनके माता-पिता सहित परिवार के सदस्यों को गाली-गलौज और धमकी दी। शादी टूटने के बाद 27 नवंबर की शाम से रात के बीच आरोपी ने श्रेया के बड़े भाई स्नेहिल शुक्ला के मोबाइल पर बार-बार कॉल कर अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। कॉल स्पीकर पर होने के कारण पूरा परिवार यह बातें सुन रहा था, जिससे सभी भयभीत हो गए। घटना से आहत श्रेया ने 2 दिसंबर को थाना सरकंडा पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्...