बिलासपुर

अज्ञात कारणों से नाबालिग छात्रा ने अरपा नदी में लगाई छलांग…डूबने से हुई मौत, परिवार सदमें में,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात लगभग डेढ़ बजे के आसपास राजकिशोर नगर चंदन आवास निवासी एक 14 वर्षीय छात्रा ने अज्ञात कारणों से अरपा नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली है। मामले में मंगलवार की सुबह छात्रा की लाश को नदी से बरामद कर लिया गया है और सरकंडा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार राजकिशोर नगर चंदन आवास निवासी अरुण कुमार कठौते की 14 वर्षीय बेटी अदिति कठौते जो 9 वी कक्षा में पढ़ाई करती थी बीती रात अचानक ढेड़ बजे के करीब घर से दौड़ते हुए बाहर निकली और छटघाट में पुल के ऊपर से नदी में कूद गई।

छोटी बहन को घर से बाहर निकलता देख बड़ी बहन भी पीछे उसे रोकने दौड़ रही थी, जिसके मौके पर पहुँचने से पहले ही छात्रा ने नदी में छलांग लगा दी। घटना से देर रात हड़कंप मच गया परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई, देर रात तलाश की कोशिश की गई लेकिन असफल रहे वही आज सुबह 9 बजे छात्रा अदिति का शव बरामद कर पंचनामा के बाद पीएम के लिए भेज दिया गया है। मामले में सरकंडा पुलिस और मोपका चौकी पुलिस जांच में जुट गई है। घटना के पीछे क्या वजह रही फ़िलहाल इसका खुलासा नही हो पाया है।

error: Content is protected !!
Letest
गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्...