जांजगीर चाँपा

प्रोफेसर अपहरण और लूटकांड का हुआ पर्दाफाश…पाँच आरोपी गिरफ्तार, धमकी देकर मांगी गई थी 25 लाख रुपए की फिरौती,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – थाना शिवरीनारायण पुलिस ने एक प्रोफेसर से 2,900 रुपये की लूट, अपहरण और धमकी देकर लाखों की वसूली कराने के गंभीर मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों एवं एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। इस अपराध का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि एक शिक्षक तथा सीएफ का एक जवान है, जो लंबे समय से अपने कर्तव्यों से अनुपस्थित बताया जा रहा है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं 5 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(2), 308(2), 309(6), 61(2) के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।मामला तब सामने आया जब प्रोफेसर रामकुमार सिंह कंवर ने 1 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 28 नवंबर को उन्हें फोन कर खरौद बुलाया गया, जहां आरोपियों ने उनका अपहरण कर लिया। इस दौरान उनसे 25 लाख रुपये की मांग की गई, मारपीट की गई और न्यूड वीडियो बनाकर धमकी दी गई कि यदि रकम नहीं दी तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। आरोपियों ने प्रोफेसर से 14 लाख रुपये की निकासी भी करा ली थी, लेकिन प्रोफेसर की सूझबूझ से यह पूरी राशि वापस बैंक में जमा हो गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP चांपा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में विशेष टीमों ने आरोपियों को धरदबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों में

01. करन दिनकर पिता पुनीराम दिनकर उम्र 29 वर्ष निवासी खाल्हेपारा वार्ड नं.09 भवतरा थाना शिवरीनारायण

02. अरूण मनहर पिता कमलसाय मनहर उम्र 19 साल निवासी कुथुर थाना पामगढ़

03. श्यामजी सिन्हा पिता कोमल सिंन्हा उम्र 24 वर्ष नि. अंबेडकर चौक रहसबेड़ा वार्ड नं. 15 अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा

04. कार्तिकेश्वर रात्रे पिता गणेशराम रात्रे उम्र 35 वर्ष निवासी खैरा थाना कसडोल जिला बलौदाबाजार हा०मु० हा०मु० चेउडीह वृद्धविहार थाना पामगढ जिला जांजगीर चांपा और एक नाबालिग शामिल हैं।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी, निरीक्षक सागर पाठक, साइबर सेल के प्रधान आरक्षक विवेक सिंह, एएसआई रामप्रसाद बघेल सहित पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट