जांजगीर चाँपा

हत्या के नियत से चाकू से हमला…2 युवक हुए थे घायल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर-चाम्पा – जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। आरोपी जागेश्वर दास महंत उर्फ राजा (33 वर्ष), निवासी रोहदा थाना सारागांव, ने सतबहिनिया मंदिर परिसर में धारदार चाकू से दो युवकों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी नीरज सोनी ने थाना बम्हनीडीह में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 3 दिसंबर की दोपहर वह अपने साथियों शिवा सोनी और शिवम सोनी के साथ सतबहिनिया मंदिर घूमने गया था। इसी दौरान आरोपी जागेश्वर महंत शराब भट्ठी की ओर से मोटरसाइकिल से आया और युवकों को गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर उसने शिवा सोनी पर चाकू से जानलेवा हमला कर उसके पेट में गंभीर चोट पहुंचाई। बीच-बचाव करने पर आरोपी ने शिवम सोनी के बाएं हाथ पर भी वार कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 113/2025 दर्ज कर धारा 296, 351(3), 109 BNS के तहत मामला पंजीबद्ध किया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में, एएसपी उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP चांपा यदुमणी सिदार के मार्गदर्शन में की गई त्वरित कार्रवाई में आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने पुरानी लेनदेन की रंजिश में वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के.पी. सिंह सहित पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट