बिलासपुर

सेकेंड हैंड बाइक बेचने एग्रीमेंट करा पैसे और बाइक लेकर भागा विक्रेता… खरीददार को लगा 45 हजार का चूना

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बाइक देने का झांसा देकर मजदूर के साथ 45 हजार रुपए की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। जिसकी लिखित शिकायत कबीरधाम निवासी अजय कुमार भास्कर ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है। जहां उन्होंने बताया कि उनके चाचा द्वारा एक बाइक बेचने की जानकारी उनको दी गई थी। जिसपर विक्रेता ने प्रार्थी को 21 जुलाई को उसे जिला कलेक्ट्रेट के पास बुलाया था। जहा पहुंचने पर प्रार्थी को योगेश सोनवानी द्वारा मो0सा0 HF डिलक्स क्रमांक CG28M8382 को दिखाया गया। गाड़ी पसंद आने पर दोनो के बीच 45 हजार में सौदा तय हुआ। जिसका एग्रीमेंट कर प्रार्थी ने आरोपी योगेश सोनवानी को पैसे दे दिए। जिसके बाद शातिर आरोपी ने गाड़ी का कागज लाने के बहाने से गाड़ी और पैसा लेकर वहा से रफूचक्कर हो गया। जो लगातार कई महीनो ने प्रार्थी को गाड़ी देने के लिए समय पर समय देता जा रहा है। कई महीनों बाद भी प्रार्थी को गाड़ी और पैसा नही मिलने से उसे अपने साथ हुई ठगी का ऐहसास हुआ और उसने मामले कि शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। जहा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्...