बिलासपुररेलवे

टिकट चेकिंग अभियान में बनाया नया रिकार्ड, मई महीने में  4 करोड 31 लाख रूपये वसूले

आलोक

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों मंडलों बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर द्वारा समय समय पर विभिन्न खण्डो पर सधन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। ताकि यात्रा के दौरान टिकट धारी वास्तविक यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े एवं बिना टिकट यात्रा करने वालो पर भी कार्रवाई की जा सके।प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के आदेशानुसार टिकटधारी यात्रियों की बेहतर सुविधा को ध्यान में रखते हुए एवं यात्रियों को टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूक करने तथा गाडियों में बेटिकट यात्रियों की रोकथाम हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के वाणिज्य विभाग द्वारा टिकट चेकिंग अभियान चलाया जाता है। इसी संदर्भ में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे वाणिज्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा मई में टिकट चेकिंग अभियान चलाकर अब तक की सर्वाधिक वसूली की गई। मई के दौरान टिकट चेकिंग अभियान से कुल 1.32 लाख मामलों से 04 करोड 31 लाख रूपये बतौर जुर्माना वसूला गया । जिसमें बिना टिकट के 22.67 हजार मामलों से 131.78 लाख रूपये अनियमित टिकट के 53,67 हजार मामलों से 224.82 लाख रूपये तथा बिना बुक किये गये लगेज के 55.85 हजार मामलों से 54.13 रूपये शामिल हैं जो कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में मासिक टिकट चेकिंग अभियान से जुर्माने की सर्वाधिक अर्थात गतवर्ष से 19.95 प्रतिशत अधिक वसूली की गयी है। इसके पूर्व माह मई 2018 में 3 करोड 59 लाख रूपये की वसूली की गई थी।

रेल प्रशासन यात्रियां से आग्रह करता है कि वे यात्रा हेतु उचित टिकट एवं रेल परिसर में प्रवेश करने के पहले प्लेटफार्म टिकट अवश्य खरीदें। रेलगाडी राष्ट्रीय सम्पत्ति है, कृपया इसे साफ-सुथरा रखने में भी रेल प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...