बिलासपुरस्वास्थ्य

नन्ही परी को मिली सुरक्षित गोद

डेस्क

सिम्स में 26 जून को भर्ती 6 दिन के शिशु का उपचार करने के बाद उसे सुरक्षित हाथों मैं सौंप दिया गया। सिम्स को जो 6 दिन का शिशु मिला था उसकी कोई पहचान नहीं हो पाई। न हीं उसके किसी रिश्तेदार का पता चला। 6 दिनों तक एनआईसीयू में रखकर उसका गहन इलाज किया गया और उसके स्वस्थ होते ही सामाजिक कार्यकर्ता आशुतोष शर्मा की मदद से कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई ।जिसके बाद मंगलवार को एमएस डॉक्टर पुनीत भारद्वाज द्वारा नन्हे शिशु को चाइल्डलाइन के हाथों सौंप दिया गया। चाइल्ड लाइन की ओर से मेघा ने नवजात शिशु को ग्रहण किया। अब जल्द ही कानूनी प्रक्रिया के तहत नवजात को सुरक्षित गोद देने की कोशिश आरंभ होगी। इस मौके पर चाइल्डलाइन के सदस्यों के साथ सिम्स के डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ भी मौजूद रहा। जिनके चेहरे पर खुशी और बिछड़ने का गम एक साथ देखा गया।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...