मस्तूरी

अज्ञात वाहन से टकराए बाइक सवार पिता पुत्र..मौके पर पिता ने तोड़ा दम पुत्र गंभीर…मल्हार चौकी क्षेत्र की घटना

उदय सिंह

मस्तूरी –थाना अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम कटहा में बाइक सवार पिता पुत्र अज्ञात वाहन से टकरा जाने से पिता की घटनास्थल में ही दर्दनाक मौत हो गई।वही पुत्र को गंभीर हालत में बिलासपुर सिम्स रिफर कर दिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम जुनवानी के आश्रित ग्राम कटहा में शाम 6 बजे के आसपास मोड़ पर पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम केवटाडीह।

निवासी रूपराम निराला पिता लतेल राम निराला उम्र 45 वर्ष महाराष्ट्र में काम कर रहे अपने बेटे जो दीपावली की छुट्टी मनाने अपने गाँव लौट रहा था जो बिलासपुर से मल्हार तक बस से सफर कर आया फिर अपने पिता को फोन कर मल्हार से ले जाने फोन किया जिसके बाद पिता रूपराम अपने बेटे को लेने मल्हार पहुंचा।

जहाँ से अपने बेटे को मल्हार बस स्टैंड से लेकर वापस अपने गाँव केवटाडीह टाँगर शाम 6 बजे के आसपास लौट रहा था जो ग्राम कटहा पहुँचा था तभी किसी अज्ञात वाहन से टकराकर सड़क में गिर गया जिसमें पिता रूपराम की घटनास्थल में ही मौत हो गई।

वही पुत्र नरेंद कुमार गंभीर स्थिति में घायल हो गया जिसे डायल 112 के मदद से मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जिसके बाद नरेंद्र कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर सिम्स रिफर कर दिया गया है।शाम होने के कारण मृतक का पोस्टमार्टम नही हो पाया है।जिसकी कल शनिवार को पोस्टमार्टम किया जायेगा वही पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है

error: Content is protected !!
Letest
गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्...