बिलासपुरसमस्या

अरपा उत्थान का महाभियान, अरपा की सफाई के साथ, पौधरोपण, वाटर हार्वेस्टिंग, स्वच्छता और सूखा व गीला कचरा अलग-अलग करने लोगों को किया जाएगा जागरूक

सत्याग्रह डेस्क

अरपा उत्थान महाअभियान के लिए कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने महाबैठक ली। इस दौरान उन्होंने सभी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को इस अभियान में शामिल होने की बात कही।
अरपा नदी की सफाई और इसे सरस सलील बनाने की दिशा में जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा अरपा उत्थान अभियान चलाया जा रहा है। अभियान 11 व 12 जून को सुबह 6 से 8 बजे तक छठ घाट में आयोजित होगा। अभियान में श्रमदान के माध्यम से अरपा की सफाई करने के साथ पौधरोपण व इसे सरस सलील बनाने के लिए लोगों से मार्गदर्शन लिया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से अरपा उत्थान के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान सुबह 6 से 8 अरपा की सफाई के साथ अरपा तट पर पौध रोपण भी किया जाएगा। इसी तरह अभियान के दौरान बच्चों के लिए पर्यावरण सुरक्षा विषय पर चित्रकला स्पर्धा आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान लोगों से अरपा को सरस सलील बनाने के लिए मार्गदर्शन भी लिया जाएगा। इसी तरह शहर वाटर हार्वेस्टिंग लगाने, शहर को स्वच्छ रखने, नालियों में कचरा नहीं फेंकने व सूखा व गीला कचरा अलग-अलग रखने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। कमिश्नर ने अभियान में निगम के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, ठेका श्रमिकों सहित अप्रत्यक्ष व प्रत्यक्ष रूप से निगम से जुड़े लोगों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की बात कही। बैठक में निगम के 400 से ज्यादा अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

इस दौरान मेयर किशोर राय ने कहा कि शहर के गिरते भूजल स्तर को सामान्य स्तर में लाने के लिए अरपा की सफाई के साथ पौधरोपण व वाटर हार्वेस्टिंग ही विकल्प है। इसलिए ही जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन द्वारा अरपा उत्थान महाअभियान चलाया जा रहा है। मेयर श्री राय ने अरपा उत्थान के इस महाअभियान में श्रमदान करने और शहर को स्वच्छ बनाने के लिए शहर के सभी पार्षद, जनप्रतिनिधियों व लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ...