क्राइम बिलासपुर

मोबाईल टॉवर से कीमती सामान चोरी करने वाले 2 गिरफ्तार… कब्जे से 6.50 लाख का सामान बरामद

भुनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सरकण्डा पुलिस की टीम ने मोबाइल टावरों से समान चोरी करने वाले आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जहा यूपी और कोरिया जिले के दो आरोपियों को 650000 के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है। दरअसल मुखबिर से सरकंडा पुलिस को सूचना मिली कि एक सफेद रंग की बोलेरो क्रमांक सीजी 16 सीएल 6718 में दो व्यक्ति चोरी का सामान लेकर बेचने की फिराक में क्षेत्र में देखे गए हैं। जिसके बाद थाना स्टाफ की एक टीम बनाकर उक्त बोलेरो वाहन की तलाश शुरू की गई।

बसंत विहार कॉलोनी के पास बोलेरो खड़ी दिखी जिसमे दो युवक बैठे हुए थे। जिन्हे बैकुण्ठपुर जिला कोरिया निवासी दीपू कुशवाहा और कानपुर उत्तर प्रदेश निवासी सर्वेश यादव को रंगे हाथ पुलिस ने पकड़ा। दोनों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस टीम ने पूछताछ की तो युवकों ने बताया कि बुधवार की रात ग्राम पथरिया और रतनपुर के आसपास लगे मोबाइल टावरो से ईडीआरयू 08 नग तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की चोरी कर तथा सारा माल बोलेरो मे छिपाकर रख दिए थे।

जिसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में शहर में घूम रहे थे। जिन्हे गिरफ्तार कर सरकंडा पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी उत्तम कुमार साहू, सउनि दिनेश तिवारी,आरक्षक अशफाक अली, राहुल सिंह, भागवत चंद्राकर, मनीष वाल्मिक की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-... मस्तूरी में आबकारी विभाग की नाकामी? गांव-गांव सक्रिय शराब कोचिए, खुलेआम बिक रही कच्ची महुआ और देशी श... अरपा में तैरती मिली संदिग्ध लाश... समृद्धि विहार के पास मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस मल्हार नगर पंचायत को 25 लाख की सौगात, विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से बनेंगे तीन सामुदायिक भवन पहले दी धमकी, फिर घोंपा चाकू... मंगला में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, 1 युवक घायल