जांजगीर चाँपा

पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव… युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के पुलिस कार्यालय में जहर सेवन कर हंगामा करने वाले युवक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान टिकेश्वर उर्फ टी.आर. साहू 23 वर्ष निवासी मड़वा, जांजगीर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, 23 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे आरोपी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और जबरन एसपी कक्ष में घुसने का प्रयास करने लगा। ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह धक्का-मुक्की करते हुए अंदर जाने की जिद पर अड़ा रहा। इसी दौरान उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से कीटनाशक दवा का खुला पैकेट मिला। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले ही जहर का सेवन कर चुका है और अपनी शिकायत पर कार्रवाई कराने के लिए दबाव बनाने की नीयत से कार्यालय पहुंचा था। सूचना मिलते ही प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक योगिता बाली खापर्डे के निर्देश पर उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पूर्व में भी झूठी शिकायत कर इसी तरह जहर सेवन कर चुका है। पुलिस के अनुसार उसकी शिकायतें जांच में अप्रमाणित पाई गई हैं। मामले में सिटी कोतवाली थाना में अपराध क्रमांक 304/26 के तहत धारा 221, 232, 226 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्...