जांजगीर चाँपा

चांपा रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर मिली नवजात बच्ची….प्रशासन ने दिखाई तत्परता,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – चांपा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर एक नवजात बच्ची मिलने की घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर जन्मेजय मोहबे के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम सक्रिय हो गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी अनीता अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजेंद्र सिंह जायसवाल के नेतृत्व में तुरंत कार्रवाई की गई। रेलवे पुलिस और चाइल्ड लाइन की सहायता से बच्ची को सुरक्षित जिला अस्पताल जांजगीर पहुंचाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। लगभग 10 से 15 दिन की उम्र की इस बालिका को बाद में बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

समिति के आदेश अनुसार नवजात को विशेषीकृत दत्तक ग्रहण संस्था कोरबा में संरक्षण हेतु भेजा गया है। अधिकारियों के अनुसार बच्ची वर्तमान में स्वस्थ है और उसकी पूरी चिकित्सकीय देखभाल की जा रही है। मामले में आगे की आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई भी प्रचलित है। पुलिस द्वारा नवजात को प्लेटफॉर्म पर छोड़ने वाले की खोजबीन जारी है। प्रशासन ने कहा है कि ऐसी संवेदनशील स्थितियों में त्वरित सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट